google.com, pub-1495071193253777, DIRECT, f08c47fec0942fa0 जरूरी जानकारी

No title

0

 

Happy Birthday MS Dhoni: बर्थडे पर 41 फीट लंबा दिखेंगे धोनी, माही को फैंस से मिला अनोखा गिफ्ट

Happy Birthday MS Dhoni: धोनी भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीतने का कारनामा किया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। इस कारण से धोनी फैंस के दिलों पर अभी राज करते हैं।

 
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन फैंस में उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। धोनी को लेकर फैंस में आज भी उतना ही क्रेज है, जितना भारतीय टीम के लिए खेलते समय था। इसकी एक नई मिसाल उनके 41वें जन्मदिन से ठीक पहले देखने को मिला। 7 जुलाई को धोनी 41 साल के हो जाएंगे। इस मौके पर विजयवाड़ा के कुछ फैंस मिलकर उनकी 41 फीट की कट आउट लगाई है।
इस कट आउट में धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट के सिग्नेचर स्टाइल में हैं। वहीं अब विजयवाड़ा में लगा धोनी का यह कट आउट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लोग इस पर खूब रिएक्ट भी कर रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि धोनी अपना जन्मदिन दुनिया में कहीं भी रहकर मनाएं लेकिन भारत में उनके फैंस उसे खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


बता दें कि धोनी इस समय में इंग्लैंड में हैं। उन्होंने 4 जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह भी वहीं पर मनाई थी। वहीं धोनी अपना 41वां जन्मदिन भी इंग्लैंड में मनाएंगे।

फैंस के दिलों पर क्यों राज करते हैं धोनी

क्रिकेट में धोनी ने भले ही उपलब्धियों के शिखर को छुआ है लेकिन अपने निजी जीवन में बहुत ही साधारण रहते हैं। उनकी यही सादगी फैंस को खूब को पसंद आता है। क्रिकेट मैदान पर भी खिलाड़ियों के बीच धोनी अपने व्यवहार के कारण हमेशा से चहेते रहे। यही कारण है वह टीम इंडिया को अपनी अगुवाई में सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया।
धोनी भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीतने का कारनामा किया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। इस कारण से धोनी फैंस के दिलों पर अभी राज करते हैं
धोनी भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीतने का कारनामा किया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। इस कारण से धोनी फैंस के दिलों पर अभी राज करते हैं।'

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top